25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

C Voter Survey: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन? ओपिनियन पोल से BJP की बढ़ी टेंशन!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सूबे के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में आने की बातें कही जा रही है। आचार संहिता लगने से पहले राज्य में सियासी चहलकदमियां बढ़ने लगी हैं। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में C Voter Survey का एक ओपिनियन पोल ‘मुख्यमंत्री’ पद की पहली पसंद को लेकर नतीजे आए हैं। सी वोटर में किसकी सरकार बनेगी यह भी बताया गया है। सी वोटर के सर्वे ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने छत्तीसगढ़ में एक सर्वे किया है। सर्वे में सूबे के लोगों से पूछा गया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा कौन पसंद है? सर्वे में कुल 49 परसेंट लोगों ने बताया कि उन्हें सीएम पद के लिए भूपेश बघेल पसंद हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वहीं 24 परसेंट लोगों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह पसंद हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 13 परसेंट लोगों ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (बाबा) को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा चेहरा बताया है।

छत्तीसगढ़ के 3 बार CM रह चुके हैं रमन 
सी वोटर के ओपिनियन पोल में राज्य की करीब आधी आबादी (49 फीसदी) लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद भूपेश बघेल को बताया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. रमन सिंह को सूबे के 24 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अभी वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनांदगांव से विधायक हैं। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। कांग्रेस कुल 90 सीटों में से 48-54 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस के पास अभी 75 सीटें हैं।

C Voter Survey में कांग्रेस की सरकार
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बाजी मारती हुई नजर आ रही है। सर्वे में कांग्रेस को 48 से 54 सीटें मिल सकती हैं। सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में 46 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में सर्वे के रिजल्ट में कांग्रेस ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 35 से 41 सीटें आ सकती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि 0-3 सीटें अन्य के खातें में जा सकती हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here