26.3 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार और नई रेल परियोजनाओं पर होगी चर्चा, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बुधवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते CM विष्णुदेव साय ने कहा की नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का समय मिला है। तीनों बड़े नेताओं से मुलाकात होगी और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम साय ने हसदेव अरण्य पर भी मीडिया से बात की।

राजस्थान सरकार को हसदेव अरण्य के वनभूमि में कोल खनन की अनुमति देने और भजन लाल शर्मा के सीएम साय को बधाई देने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भजन लाल शर्मा ने गलती से बधाई दे दी होगी। ऐसा कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच शुरू होने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई जांच का वादा किया था। उसी वादे को पूरा करते हुए सीजीपीएससी घोटाले की जांच शुरू की गई है। कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार की हो रही चर्चा
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली गए हैं। डिप्टी CM अरुण साव भी देर रात 11 बजकर 20 मिनट में नई दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि मानसून सत्र से पहले बचे दो मंत्रियों के नामों की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं, इसलिए अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की चर्चा होनी है। वहीं रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ को नई रेल की सौगात और कुछ रेल लाइन विस्तार पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here