42.6 C
Raipur
Saturday, April 19, 2025

निकाय चुनाव 2025: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, इस जिले में नगर पालिकाध्यक्ष सहित 5 नगर पंचायत में इन्हें दिया टिकट…

गरियाबंद. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के बाद अब भाजपा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा की है। गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी और जिले के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here