33.1 C
Raipur
Tuesday, March 25, 2025

छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री फेस को लेकर जद्दोजहद कर रही भाजपा का सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। सीएम का चयन करने नियुक्त गए तीनों पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित भाजपा के 54 विधायकों से तीनों पर्यवेक्षक रायशुमारी करेंगे और एक नाम पर सहमति बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

बता दें कि तीन दिसंबर को परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा में मुख्यमंत्री फेस को लेकर इतने दिनों तक सस्पेंस बना रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरा तय करने भाजपा ने तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जिसमें केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का नाम शामिल है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तीनों पर्यवेक्षकों की अगुवानी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की।

सीएम फेस चौकाने वाला होगा या पुराना चेहरा
रायपुर में हो रही विधायल दल की बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नामों की चर्चा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी का नाम शामिल हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री का फेस चौकाने वाला हो सकता है। कुछ कह रहे हैं कि जाना-पहचाना नाम भी आ सकता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here