34.5 C
Raipur
Wednesday, April 30, 2025

मीडिया से बात कर रह थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पैरों में आ गया सांप, फिर क्या हुआ जानिये…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे और अचानक उनके पैरों के नीचे एक नहीं बल्कि दो सांप आ गए। हालांकि, सांप ने किसी को न काटा और ना ही सांप को किसी ने नुकसान पहुंचाया। सांप को देखकर लोग थोड़े हड़बड़ाए, लेकिन सीएम भूपेश बघेल ने सांप को पहचान लिया। उन्होंने सांप को नहीं मारने की बात कही। बघेल ने कहा कि यह पिटपिटी सांप है और इसे नहीं मारना चाहिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बिलासपुर दौरे पर थे। हेलीपेड पर मीडिया से बात कर रहे थे, तभी दो पिटपिटी (स्ट्रिपिड किल बैक) सांप आ गए। थोड़ा हड़कंप मचा और भूपेश ने सांप को देखकर लोगों को कहा कि इस सांप को मत मारो…। इस सांप को हम बचपन में जेब में डालकर चलते थे। जाने दो…। इस दौरान किसी ने कहा कि सावन चल रहा है। इस पर बघेल ने भी कहा कि पिटपिटी सांप को वैसे भी नहीं मारा जाता है। मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान सांप के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिटपिटी सांप के बारे में आप भी जानिये…
भिलाई के स्नैक कैचर राजा कुमार साव ने बताया कि पिटपिटी सांप जहरीला नहीं होता। इसे अंग्रेजी में स्ट्रिपिड किल बैक स्नैक नाम से जाना जाता है। इस सांप के बारे में ऐसी बातें प्रचलित है कि यह आसमान से गिरता है, जबकि यह सांप पीपल, नारियल, बरगद पेड़ों के गाद में रहते हैं और बिजली चमकने पर 30-40 के गुच्छे में गिरते हैं। यह सर्प चूहा और मेंढक को खाता है। इस सांप का स्वभाव बहुत शांत है। यह सांप इतनी जल्दी किसी को काटता नहीं है। राजा ने बताया कि यह बिना जहर वाला सांप है। यह गोल्डन और चेकधारी वाला होता है। इसका मुंह हल्का पीला रहता है। महाराष्ट्र में इसे नानेटी, बिहार में हरहरा और बंगला में हेले सर्प के नाम से जाना जाता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here