38.1 C
Raipur
Saturday, March 15, 2025

कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट ने विधायकों की बढ़ाई टेंशन, दूसरी लिस्ट में दर्जनभर सिटिंग MLA की टिकट काटने जा रही पार्टी!

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो गई। पहली लिस्ट में 8 विधायकों का टिकट काट दिया गया। पहले सूची के साथ दावेदारों और विधायकों की टेंशन भी बढ़ गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची 18 अक्टूबर को जारी होगी। दिल्ली में 17 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद सूची जारी की जाएगी। ऐसी संभावना है कि दूसरी लिस्ट में 40 से 45 प्रत्याशियों के नाम आएंगे। इस सूची में 10 से 12 विधायकों की टिकट काटने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है। यह ऐसे विधायक हैं, जिनकी सर्वे रिपोर्ट कमजोर है। इनके नाम और काम को लेकर जनता में आक्रोश है।

15 अक्टूबर को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 30 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पहले चरण के 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने अभी तक 19 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिर्फ जगदलपुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि जगदलपुर सीट पर भी नया चेहरा पार्टी उतारने जा रही है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 10 से 12 विधायकों की टिकट कटेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लगातार यह कहते आए हैं कि पार्टी केवल जीताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देगी यानी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

‘दूसरी लिस्ट में हारी सीटों पर आएंगे प्रत्याशी’
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पिछले विधानसभा में 68 सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 3 और सीटें जीतीं। अभी कांग्रेस के पास कुल 71 विधायक हैं। पार्टी अपनी दूसरी सूची 40 से 45 नामों की सूची जारी करेगी, जिसमें हारी हुई सीटों के अलावा सर्वे रिपोर्ट में कमजोर मिले यानी डेंजर जोन में चल रहे विधायकों की सीटें भी शामिल होंगी। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस दूसरी सूची में 10 से 12 विधायकों को किनारे लगाने वाली है। डेंजर जोन विधायकों की सीटें बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा

‘पहली सूची में इन विधायकों की कटी टिकट’
कांग्रेस ने पहली सूची में जिन विधायकों का टिकट काटा गया है, उनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छन्नी साहू, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, अंतागढ़ से अनूप नाग, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, कांकेर से शिशुपाल सोरी, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे का नाम शामिल हैं। राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे। कर्मा परिवार से देवती कर्मा की जगह अब उनके बेटे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

‘सीएम भूपेश बघेल आज फिर जाएंगे दिल्ली’
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की सीटों पर नाम जारी होने के बाद अब दूसरी सूची का इंतजार है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 16 अक्टूबर की शाम को फिर दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में शामिल नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अप्रूवल के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी होगी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here