25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘साय सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं, यह शर्मनाक स्थिति है…’, पूर्व CM भूपेश बघेल ने क्यों कहा ऐसा…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा के बिरनपुर हत्याकांड की CBI (Central Bureau of Investigation) से जांच कराने की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है। यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा की जांच कराए जाने की घोषणा पर साय सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था। यह निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में ही ले लिया जाना था।

CBI जांच प्रदेश सरकार की नाकामी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है। यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है। पीड़ित व्यक्ति ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाया तब इसकी घोषणा हुई। उन्होंने कहा कि CBI जांच का हश्र हमने देखा है। यह एक घोषणा भर रहेगी। यह प्रदेश सरकार की नाकामी प्रदर्शित करता है।

क्या है बिरनपुर हत्याकांड जानिए
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के गांव बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस झड़प में एक स्थानीय युवक भुनेश्वर साहू (22 वर्ष) की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के तीन दिन बाद रहीम और उनके बेटे इदुल मोहम्मद के शव बरामद किए गए। शव पर चोट के निशान मिले थे। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मुद्दे को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में खूब जोर-शोर से उठाया और मृतक के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से चुनाव लड़ाया गया जो अब विधायक हैं। विधायक ईश्वर साहू ने सदन में सीबीआई जांच की मांग कर न्याय दिलाने की बात कही।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here