25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार कहीं नहीं देखा’, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह क्यों कह रहे ऐसा…?

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘देश के राजनीतिक दलों में सबसे अधिक परिवारवाद कांग्रेस में हैं, जहां पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक एक परिवार ही कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहा है, लेकिन दाऊ भूपेश बघेल यह नहीं बोल सकते, क्योंकि डर बरकरार है।’ दरअसल डॉ. रमन का यह बयान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा बनाम भांजा-भांजी जनता पार्टी और परिवारवाद पर तंज कसने के बाद आया है।

डॉ. रमन ने सोशल मीडिया X पर मीडियो से चर्चा का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कीर्तिमान यदि किसी ने स्थापित किया है तो वह दाऊ भूपेश बघेल हैं। प्रदेश के राजस्व से लेकर चावल, शराब, कोयला, गौठान, गोबर और सीजीपीएससी तक ₹15000 करोड़ का घोटाला इस कांग्रेस की सरकार ने किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के तार भी मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ते हैं, अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है कि भूपेश बघेल कितने बड़े घोटालेबाज हैं।’

‘भ्रष्टाचार में भूपेश बघेल ने कीर्तिमान रचा’
डॉ. रमन ने कहा कि ‘भ्रष्टाचारियों को चारों ओर बैंक दिखाई दे रहा है? ₹15000 करोड़ का घोटाला करने वाले दाऊ भूपेश बघेल जी, असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना छोड़िए, आपके घोटालों के साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत हैं, छत्तीसगढ़ से किये गए इस लूट का हिसाब दीजिए।’ डॉ. रमन ने कहा, भ्रष्टाचार में किसी ने कीर्तिमान स्थापित किया है तो वह भूपेश बघेल हैं। पूरे हिन्दुस्तान में किसी राज्य में इतना भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा है। पीएससी, शराब, चावल, कोयले, ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा लिए हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार कहीं नहीं देखा। नए-नए प्रयोग करके भ्रष्टाचार का काम भूपेश बघेल करते हैं। महादेव एप का तार भी सीधे भूपेश बघेल से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़िये…
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here