27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

महतारी वंदन पर कवासी लखमा बोले- एक हजार रुपये में गुड़ाखू भी नहीं आता और चेप्टी भी नहीं आएगा, PM मोदी को लेकर कही यह बात

बिलासपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया। बिलासपुर की चुनावी सभा में लखमा ने कहा कि देवेंद्र यादव जिरतो मोदी मिरतो…। यानी देवेंद्र यादव जीतेगा और मोदी मरेगा। लखमा यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि मोदी की गारंटी यानी अपनी डौकी (पत्नी) छोड़ने की गारंटी है। महतारी वंदन योजना में एक हजार रुपये दे रहे हैं, जिसमें गुड़ाखू भी नहीं आयेगा। एक हजार में चेप्टी (शराब) भी नहीं आता।

कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान में अगर कोई झूठ बोलता है तो वो दाढ़ी वाला है। कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है और बीजेपी नाथू राम गोडसे के रास्ते पर। लखमा ने कहा, देवेंद्र यादव जिरतो, मोदी मिरतो, चंगू-मंगू दाढ़ी का टांय टांय होगा। देवेंद्र यादव और लखमा दोनों दिल्ली जाएंगे। कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक महीने में महंगाई खत्म कर देगी।

कवासी लखमा ने भाजपा के महतारी वंदन को लेकर कहा कि एक हजार रुपये में हमारा गुड़ाखू भी नहीं आयेगा। एक हजार में चेप्टी (शराब) भी नहीं आता, उसका भी रेट विष्णुदेव सरकार ने बढ़ा दिया। एक हजार में बम्फर भी नहीं आयेगा। लखमा ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एक क्विंटल धान का 5500 रुपये मिलेगा। किसानों का कर्जा माफ होगा। सीएम विष्णुदेव साय पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन का हक छीनने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में अब चांय- चांय जंगल कट रहा है और विष्णुदेव देख रहे हैं।

बीजेपी का अहंकार खत्म करनाः देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनने लगा है। पहले और दूसरे चरण के बाद बीजेपी की स्थिति देश में खराब हो गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 10 साल भाजपा को मौका मिला, लेकिन उन्होंने ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। राहुल गांधी जो बोलते हैं… करते हैं। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जो भी घोषणा किया उसको पूरा किया। वहीं लोकसभा बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि एक- एक कार्यकर्ता यहां राहुल गांधी है। बीजेपी का अहंकार खत्म करना है। अहंकार का शासन खत्म होगा।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here