26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘मैं अपने PCC चीफ के बारे में टिप्पणी कैसे सुन सकता हूं?’, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल क्यों कह रहे ऐसा…

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय द्वारा अपमान करने का आरोप लगाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को आपने बच्चा बोल दिया। आप किसी पर ऐसी टिप्पणी कर दोगे। दो बार के विधायक हैं, वर्तमान में सांसद हैं। बस्तर के आदिवासी क्षेत्र से आते हैं। उसका आप मजाक उड़ा लोगे… बच्चा बोल दोगे। वो बाल-बच्चेदार है। उसकी पत्नी है, इसलिए मैंने कहा कि वो बाल-बच्चेदार और परिवार वाला आदमी है। आपकी तो शादी नहीं हुई। इसमें आपमान जैसी क्या बात है।

दरअसल सांसद सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर CM भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा कि भैय्या आप तो प्रदेश के मुखिया हो। इस सम्मानजनक पद पर रहते हुए अपनी इस बहन के अविवाहित होने पर उपहास उड़ाया है, उससे मन बहुत आहत है और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। भैय्या आपसे जानना चाहती हूं कि क्या कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के प्रति आपके मन में यही उपहास का भाव है? क्योंकि दोनों ही अविवाहित हैं या केवल आपको इसी बहन का अपमान करने में ही आनंद मिलता है? सरोज पांडेय के पत्र लिखने के बा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फिर बयान आया कि मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष के बारे में टिप्पणी कैसे सुन सकता हूँ? आपकी तो शादी नहीं हुई है। यह कहने पर इसमें आपमान जैसी क्या बात है?

‘तेल और गैस की कीमतें बढ़ाता कौन है?’
भूपेश ने कहा कि रसोई गैस की कीमत अचानक 200 कम हुआ। हिमाचल विधानसभा चुनाव और उप चुनाव में हार के बाद अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई थी। भाजपा के लोगों से मुझे एक बात पूछना है कि रेट बढ़ता है तो कहते हैं मार्केट से जुड़ा है। कभी एक, कभी 10, कभी 50 रुपये इस प्रकार बढ़ते-बढ़ते 400 रुपये का सिलेंडर 1200 पहुंच गया। कीमत घटाने का काम कौन करता है। तेल और गैस की कीमतें बढ़ाता कौन है? और घटाता कौन है?

‘कीमत जितना बढ़ाया, उतना घटना चाहिए’
CM भूपेश ने कहा कि अगर मार्केट के हिसाब से है तो अचानक 200 रुपये कटौती कैसे? अगर सरकार की सहमति से है तो सिर्फ ₹200 क्यों घटाए? जितना बढ़ाया है उतना घटना चाहिए। दाम बढ़ते हैं तो मार्केट का नाम ले देते हैं। 200 रुपये कम किया उसका फैसला किसने किया। जो बढ़ा रहे हैं वहीं कम कर रहे हैं। पहले 400 का 1200 कर लो और फिर 200 घटा दो। यह तो व्यापारियों जैसी बात है 50% छूट, 20% छूट, ये उसी तरह है। यह तो ठगने वाला काम है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here