27.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला, प्रदेश की सियासत में दुर्ग जिला क्यों बना खास यह भी जानिए…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने की आज अंतिम तारीख है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी 27 मार्च को पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले 26 मार्च को देर शाम कांग्रेस ने बची चार सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इससे के साथ अब छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। वहीं इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग जिला काफी सुर्खियों में है।

बता दें कि 8 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 6 प्रत्याशी घोषित किए थे। BJP ने एकसाथ सभी 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिए हैं। इस चुनावी दंगल में मुख्य मुकाबला भी इन दो पार्टियों के बीच ही होगा।

चुनावी रण में दुर्ग जिले का सियासी दबदबा
छत्तीसगढ़ की सियासत में दुर्ग जिले का हमेशा से दबदबा रहा है। लोकसभा चुनाव-2024 में छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला काफी सुर्खियों में है। इस बार दुर्ग जिले में निवासरत 6 नेता राज्य की अलग-अलग लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग के मौजूदा सांसद विजय बघेल, पूर्व राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू शामिल हैं।

11 लोकसभा सीटों पर BJP-कांग्रेस के प्रत्याशी

  • रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय चुनावी मैदान में हैं।
  • महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ेंगे।
  • बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनाव लड़ेंगे।
  • राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने पूर्व सीएम भूपेश बघेल लड़ेंगे।
  • दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू चुनाव लड़ेंगे।
  • सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह चुनावी मैदान में हैं।
  • रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह चुनाव लड़ेंगी।
  • बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे।
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से भाजपा के कमलेश जांगड़े के सामने कांग्रेस के डॉ. शिवकुमार डहरिया चुनाव लड़ेंगे।
  • कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत चुनावी मैदान में हैं।
  • कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगे।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here