25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

महतारी वंदन अपडेटः CM साय के बाद अब मंत्री राजवाड़े बोलीं-महिलाओं के खाते में इस तारीख को आएगी दूसरी किस्त

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की किस्त को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के बीच CM विष्णुदेव साय ने एक दिन पहले कहा था कि 3 अप्रैल को महतारी वंदन की अगली किस्त मिलेगी। अब महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी यही बात दोहराई है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं।

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं को मोदी की गारंटी के तहत सालाना 12 हजार रुपये देगी। प्रति माह 1000 रुपये दिया जाएगा। योजना की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को खातों में आएगी। बहुत से महिलाओं के खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं, इसे लेकर मंत्री राजवाड़े ने कहा अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर से बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जहां दिक्कतें है उसको दिखाएं और तत्काल पैसा डाला जाए।

महिलाओं को टेंशन लेने की जरूरत नहीं
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। CM विष्णुदेव साय का सुशासन है। PM मोदी की गारंटी है। सभी महिलाओं के खाते में 1000 रुपये जाएंगे। टेक्नीकल इशू हो सकते हैं, लेकिन वह भी सही हो जाएंगे। जिन महिलाओं के खातों में पहली किस्त का पैसा नहीं आया है, उन्हें रुपये मिलेगा। कांग्रेस के लोग केवल दिग्भ्रमित करने में लगे हैं। उनसे सावधान रहना है।

कांग्रेस पार्टी एक लाख रुपये कहां से देगी
कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को 1 लाख रुपये दिए जाने के सवाल पर निशाना साधते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। प्रदेश में सत्ता में रहते कांग्रेस सरकार एक भी घोषणा पूरा नहीं कर पाई है। आज एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। यह पहले कांग्रेसी बता दें। हमने जो वादा किया था उसे पूरा किए हैं। कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here