26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सरकार तैयार’, डिप्टी CM अरुण साव बोले- कांग्रेस के हर सवाल का देंगे जवाब…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र के लिए पर्याप्त समय निर्धारित की गई है और ये छत्तीसगढ़ विधानसभा परंपरा के अनुरूप है। कांग्रेस द्वारा कम समय निर्धारित करने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधानसभा में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रदेश में वातावरण खराब करने और अशांत करने की राजनीति कर रही है। इसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तंज भी कसा। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह करने के सवाल पर साव ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में कुछ नहीं किया है। इसे प्रदेश की जनता ने देखा है। जनता ने कांग्रेस को घर बिठा दिया है। उन्होंने कहा कि यह विष्णुदेव साय की सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है। किसान, महिला सभी के लिए योजना लाए हैं।

कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मान लिया
कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर साव ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मान लिया है और अब हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। निश्चित तौर पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की बुरी हार होने वाली है। प्रदेश में एक बार फिर नफरत, तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की हार होगी और विकास की जीत निश्चित है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here