28.2 C
Raipur
Wednesday, February 5, 2025

छत्तीसगढ़ में आखिरी सांसे ले रहा नक्सलवाद, अमित शाह और विजय शर्मा ने कहा- फोर्स को बड़ी कामयाबी, सुरक्षा बलों ने 14 नक्सली को मार गिराया…

रायपुर. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू किए गए इस ऑपरेशन में दो महिला माओवादी और एक जवान घायल हो गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद आज आखिरी सांसे ले रहा है। उन्होंने इस ऑपरेशन को नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता बताया।

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।’

रायपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल अमरेश मिश्रा ने कहा, ‘सोमवार को दो माओवादी मारे गए और मुठभेड़ जारी रही। मंगलवार को हमने माओवादियों के कम से कम एक दर्जन शव बरामद किए। यह एक ट्रैप हो सकता है और माओवादियों ने शवों के नीचे आईईडी लगा रखे होंगे। मुठभेड़ अभी भी जारी है। नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।’ ओडिशा बॉर्डर से 5 किलोमीटर दूर कुल्हाड़ीघाट रिजर्व वन में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन और ओडिशा के विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मिश्रा ने कहा, ‘हम अभी भी लड़ाई लड़ रहे हैं और जल्द ही अधिक जानकारी दी जाएगी।’

सीसी मेंबर जयराम मारा गयाः विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 14 नक्सली दो दिनों के ऑपरेशन में मारे गए हैं। विशेष बात यह है कि सीसी मेंबर जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह ओडिशा कैडर का नक्सली था, जो छत्तीसगढ़ में मारा गया है। सीसी मेंबर का मारा जाना नक्सली ऑपरेशन के इतिहास में पहली घटना है। उस पर करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम था। छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग करने पर आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here