26.1 C
Raipur
Sunday, September 8, 2024

‘सरगुजा संभाग में कुछ सीटों पर आएंगे नए चेहरे’, डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले- कुछ विधायकों की टिकट भी कटेगी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मिले आवेदनों को स्क्रूटनी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है। इस बीच उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का टिकट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में कुछ प्रत्याशी नए चेहरे हो सकते हैं। वर्तमान विधायकों का टिकट काटना कठिन निर्णय होता है। कुछ दिन बचे हैं, इसलिए अभी पक्का कह नहीं सकते कि कितने चेहरे नए होंगे। कितने विधायकों के टिकट कटेंगे। सिंहदेव के बयान से सिटिंग MLA की टेंशन भी बढ़ गई है।

बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए पिछला रिकॉर्ड कायम रख पाना लगभग असंभव दिखाई दे रहा है। अविभाजित सरगुजा की आठ विधानसभा सीटों में से प्रतापपुर को छोड़कर भटगांव, प्रेमनगर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर सीटों में सभी प्रत्याशी दो या इससे अधिक बार विधायक बनें हैं।

कोरिया जिले की तीनों सीटों बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत और मनेंद्रगढ़ में पहली बार तीनों विधायक चुनाव जीते हैं। जशपुर जिले में पत्थलगांव विधानसभा को छोड़कर कुनकुरी और जशपुर सीटों पर पहली बार दोनों विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में 15 साल बाद सत्तासीन हुई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विधायकों के प्रति नाराजगी है। कुछ विधायकों के कामकाज को लेकर लोगों में निराशा है। ऐसे में प्रत्याशियों का एंटी इनकंबेंसी कांग्रेस अपने पाले में नहीं लेना चाहती। ऐसी स्थिति में कई विधायक अपनी टिकट को लेकर सशंकित भी हैं।

टीएस के बयान ने विधायकों की बढ़ाई टेंशन
टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संभाग में कांग्रेस के कुछ नए चेहरे हो सकते हैं। जो विधायक हैं, उन्होंने भी अच्छा काम किया है। इस कारण टिकट काटना कठिन निर्णय हो सकता है। अब टिकट फाइनल होने में कुछ ही दिन बचा है। सिंहदेव ने रामानुगंज विधानसभा में अंबिकापुर महापौर डा. अजय तिर्की की दावेदारी को लेकर कहा कि वे तीन विधानसभा चुनाव से टिकट मांग रहे हैं। वे वहां डॉक्टर रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी है। जब उन्हें अंबिकापुर महापौर का टिकट दिया गया तो क्षेत्र से कई फोन मेरे पाए आए, जिन्होंने डॉ. अजय तिर्की का साथ देने कहा था। वे रामानुजगंज क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here