16.1 C
Raipur
Monday, January 26, 2026

Two Wheeler Toll: क्या दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलेगी सरकार? नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई…

DELHI. एजेंसी। गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी।

नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

NHAI ने खबरों को बताया भ्रामक
इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा, “मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। NHAI यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।”

दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल
वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रही है। अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर कुछ जगहों पर दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति है और इसके लिए टोल टैक्स भी लिया जा रहा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here