20.6 C
Raipur
Tuesday, March 3, 2026

नेपाल में प्लेन क्रैशः काठमांडू से उड़ान भरते ही विमान में झटका लगा और फिर आग लग गई, 18 लोगों की मौत, पायलट घायल…

काठमांडू. एजेंसी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 19 लोग सवार थे। हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं विमान का पायलट गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। कैप्टन का नाम शाक्य बताया जा रहा है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने कहा कि पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल समेत 19 लोग सवार थे। विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और अग्निशमन के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छा गया। विमान हादसा हुआ तो उसमें बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में यह हादसा हुआ है।

हवाईअड्डे के सूत्रों के हवाले से काठमांडू पोस्ट ने लिखा, उड़ान भरने के दौरान ही विमान रनवे से फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और इसमें कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। आग को बुझाने अग्निशमनकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की टीम लगाई गई है। सरकार ने राहत-बचाव कार्य के लिए सेना के जवानों को मौके पर भेजा है। मेडिकल टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here