31.1 C
Raipur
Saturday, September 7, 2024

केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं लिख पाईं ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’, जो लिखा उस पर उड़ रही मोदी सरकार की खिल्ली… क्या लिखा आप भी जानिए…

धार-भोपाल. न्यूजअप इंडिया
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे तो अन्य जगहों पर मंत्री और स्थानीय विधायक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची। स्कूल चलें हम अभियान के तहत वह सरकारी स्कूल के बोर्ड पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिख रही थीं। इस दौरान वह सही से इसे नहीं लिख पाई हैं।

दरअसल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनीं हैं। धार जिले के ब्रह्माकुंड स्कूल में वह स्कूली बच्चों का स्वागत यानी शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहुंची थीं। दाखिले के बाद पहली बार यह बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इसे लेकर स्कूलों में समारोह का आयोजन किया गया था। बेटी को स्कूल तक लाने के लिए मैडम मंत्री स्कूल बोर्ड पर स्लोगन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश लिखने गईं, लेकिन उसे भी सही तरीके से नहीं लिख पाई। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रहा है।

मंत्री ने लिखा- ‘बेढी पडाओ, बच्चाव’
धार जिले की 46 वर्षीय सावित्री ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद सांसद बनी है। राजनीति में आने के पहले वह एनजीओ में कोआर्डिनेटर रही हैं। उन्होंने हायर सकेंडरी परीक्षा पास की है। तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। सावित्री ठाकुर ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ स्लोगन ही ठीक से नहीं लिख पाईं। उन्होंने लिखा- ‘बेढी पडाओ, बच्चाव’। रथ के फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर ने गलत स्लोगन लिखा। केंद्रीय राज्यमंत्री के गलत स्लोगन लिखने पर कांग्रेसी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते मोदी सरकार की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा- बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण
बता दे की मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए ठाकुर से बायोडाटा मांगा गया था, जिसमें उन्होंने अपनी योग्यता हायर सेकेंडरी लिखी थी। 12वीं पास मंत्री को स्लोगन ही लिखते नहीं आ रहा है। इससे बड़ा दुर्भगया और क्या होगा इस पर कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने फेसबुक पर लिखा- हाल ही में लोकसभा का चुनाव जीतीं सांसद को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन लिखना नहीं आ रहा है। बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here