31.1 C
Raipur
Friday, May 23, 2025

BJP की साय सरकार ने जारी की 36 निगम-मंडलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सूची, कोई खुश तो कोई निराश… देखें पूरी लिस्ट…

RAIPUR. न्यूजअप इंडिया
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले निगम-मंडलों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सरकार की तरफ से 36 निगम-मंडल में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं। नाम जारी होते ही भाजपा नेताओं की बांछें खिल गई वहीं जिन्हें निगम-मंडल में जगह मिलने की उम्मीद थी उन्हें मायूसी हाथ लगी। नामों की घोषणा होते ही ननकीराम कंवर के कुछ दिन पहले लिखे पत्र की भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में होने लगी। सूची में विधायक, पूर्व विधायक को भी जगह दी गई है।

सरकार द्वारा जारी सूची

  • शालिनी राजपूत, अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड
  • चन्द्रकान्ति वर्मा- उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड
  • डॉ. वर्णिका शर्मा- अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग
  • राकेश पाण्डेय- अध्यक्ष, खादी एवं ग्राम उद्योग
  • शम्भू नाथ चक्रवती- अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड
  • सौरभ सिंह- अध्यक्ष, खनिज विकास निगम
  • अमरजीत सिंह छाबड़- अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग
  • सुरेन्द्र कुमार बेसरा- अध्यक्ष, अंत्या व्यवसायी विकास निगम
  • जितेन्द्र कुमार साहू- अध्यक्ष, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड
  • प्रफुल्ल विश्वकर्मा- अध्यक्ष, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड
  • प्रहलाद रजक- अध्यक्ष, रजककार विकास बोर्ड
  • ध्रुव कुमार मिर्धा- अध्यक्ष, चर्मशिल्पकार बोर्ड
  • शशांक शर्मा- अध्यक्ष, संस्कृति परिषद
  • भरत लाल मटियारा- अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड
  • डॉ लखनलाल धीवर, उपाध्यक्ष छग महुआ कल्याण बोर्ड
  • राजा पाण्डेय, अध्यक्ष, छग पाठ्य पुस्तक निगम
  • राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, छग स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • नीलू शर्मा, अध्यक्ष, छग पर्यटन मंडल
  • सरेश कुमार चंद्रवंशी, अध्यक्ष, छग राज्य तृषक कल्याण परिषद
  • चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड
  • संदीप शर्मा, अध्यक्ष छग राज्य खाद्य उद्योग
  • चंदूलाल साहू, अध्यक्ष छग राज्य भंडार गृह निगम
  • अनुराग सिंह देव, अध्यक्ष छघ राज्य गृह निर्माण मंडल
  • केदारनाथ गुप्ता, अध्यक्ष, छग राज्य ,सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर
  • संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष छग स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन
  • नंदकुमार साहू, अध्यक्ष रायपुर विकास प्रधिकरण
  • रामप्रताप सिंह, अध्य़क्ष छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
  • योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल
  • श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष छग राज्य वित्त आयोग
  • रामसेवक पैंकरा, अध्यक्ष वन विकास निगम
  • दीपक महस्के, अध्यक्ष CGMSC
  • विकास मरकाम, अध्यक्ष आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड

सूची जारी होते ही ​दिखी नाराजगी
निगम-मंडल की सूची जारी होते ही नाराजगी भी दिखी है। BJP नेता गौरीशंकर श्रीवास ने खुद को मिले हुए पद पर तंज कसा है। गौरीशंकर श्रीवास ने फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ है! इसलिए पद स्वीकार नहीं! संगठन के कार्यकर्ता के रूप में मैं ठीक हूँ। बता दें कि गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नामों की एक और सूची आएगी
राज्य सरकार ने अभी कई विभागों के निगम-मंडल में नियुक्ति नहीं की है। इसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि जल्द ही निगम मंडल की एक और सूची जारी हो सकती है। इनमें बेवरेज कार्पोरेशन सहित कई अन्य निगम मंडल शामिल हैं। निगम-मंडल में जिन भाजपा नेताओं को नियुक्त किया गया है, उनमें से आधा दर्जन से अधिक लोगों को एक बार फिर निगम-मंडल में नियुक्त किया गया है। पुराने लोगों को मौका मिलने से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता मायूस हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here