25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘प्रत्याशियों को मिलेगा भरपूर मौका’, पूर्व CM डॉ. रमन बोले- भूपेश को पहले भी हरा चुके हैं, अब फिर हराएंगे विजय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रत्याशियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि केंद्रीय चयन समिति ने सूची जारी कर दी है। इससे उन प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को धूल चटाने हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वालों ने शराबबंदी सहित कई मुद्दों को पूरा नहीं किया है।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पाटन विधानसभा सीट से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि विजय बघेल पहले भी एक बार भूपेश बघेल को हरा चुके हैं। इस बार फिर वे हराएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस 2023 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने पुराने 2018 के प्रत्याशियों और पूर्व विधायकों का टिकट काटे जाने पर कहा कि टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान करता है।

घोटालों और करप्शन की सरकारः विजय बघेल
पाटन से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे कमल छाप सौंपा है। मैं पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि पाटन और छत्तीसगढ़ की जनता की बदौलत कांग्रेस को पटखनी देंगे। सीएम भूपेश बघेल का चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। घोटालों और करप्शन की सरकार को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकेगी।

21 सीटों पर प्रत्याशी नहीं बलि का बकराः दीपक
भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। सत्ता में काबित कांग्रेस के नेता इस सची से कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचेगी। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। विजय बघेल को पाटन से बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव से भाग रहे हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here