25.1 C
Raipur
Saturday, July 27, 2024

‘देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है, बस माचिस जलाने की देरी’, भूपेश बोले- दंगे होने से BJP के लोग खुश होते हैं

रायपुर। राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है। बस माचिस की तीली जलाने की देरी है। देश के हालात पर राहुल गांधी ने जो बातें कही थी वह बिल्कुल सच साबित हो रही है। जहां कभी कुछ नहीं हो रहा था, वहां अब दंगे हो रहे हैं। दंगे होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के लोग दुखी नहीं होते हैं। आम जनता के जानमाल का नुकसान होता देख ये लोग खुश होते हैं।

रायपुर में गृह विभाग के इंडोर फायरिंग रेंज का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से चर्चा करतेह हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नफरत के आधार पर राजनीति करती है। लोगों के दिलों में ये लोग नफरत भर रहे हैं। बघेल ने कहा कि जितने ज्यादा दंगे होंगे उतने ही ज्यादा भाजपा के लोग खुश होंगे। भाजपा की मंशानुरूप यह सब हो रहा है। भाजपा के लोग भाईचारा, मिलजुलकर काम करने की बात कभी नहीं करते।

BJP के हाथों में खेल रहे थे अरविंद नेताम
आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। भानुप्रतापपुर चुनाव में कैंडिडेट खड़ा कर लिए थे। वे BJP के हाथों में खेल रहे थे। यह हमें शुरू से मालूम है। उनकी लगातार बैठकें भी होती रही। उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने फैसला नहीं लिया। उन्हें पार्टी से पहले निकाल देते तो हो सकता था एक और दलबदल की स्थिति निर्मित हो जाती।

भाजपा के मौजूदा सांसदों का कटेगा टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के नेताओं से बात करने और दिल्ली बुलाने पर तंज कसते हुए भूपेश ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ से 11 में से 9 भाजपा के सांसद हैं। अगली बार लोकसभा में मौका नहीं मिलना है, इसलिए सबको चाय पीने के लिए बुला रहे हैं। सीएम भूपेश ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प शिविर सभी 90 विधानसभा में होगा। पीसीसी ने यह निर्णय लिया है। हमारे सीनियर लीडर इसमें शामिल होंगे। पिछले समय हमने 85 विधानसभा में इसे किया था।

अपने बेटे को लॉंच नहीं कर पाए अमित शाह
राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सीएम भूपेश ने कहा कि अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लांच नहीं कर पाए हैं। जितने बार आप रोकने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। राहुल गांधी चार बार सांसद बन चुके हैं। उन्हें लॉन्च करने की जरूरत नहीं है। बघेल ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है। इन लोगों ने क्या किया है। अमित शाह आज गृहमंत्री हैं, कल क्या थे सभी जानते हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here