34.1 C
Raipur
Tuesday, March 25, 2025

2018 में चुनाव हारे प्रत्याशियों को दोबारा मौका नहीं, छत्तीसगढ़ में नए चेहरों को उतारकर BJP ने मचाई खलबली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की पहली लिस्ट में सिर्फ रामविचार नेताम को छोड़ सभी चेहरे नए। 21 सीटों में भाजपा 2018 का चुनाव हार चुकी है। हारी सीटों पर बीजेपी ने फोकस किया है। 20 सीटों पर नए और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचा दी है। टिकट के दावेदारों के माथे पर बल पड़ गया है। भाजपा के दिग्गज नेता भी टिकट वितरण पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं, सिर्फ इतना कह रहे हैं कि जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे।

बता दें कि बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई थी। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। मंत्रणा और मंथन के एक दिन बाद भाजपा ने गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है। प्रतापपुर पर पूर्व गृहमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को टिकट दिया गया है। रामविचार नेताम इस क्षेत्र से 5 बार विधायक रह चुके हैं। 2013 का चुनाव रामविचार नेताम हार गए थे, बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। खरसिया सीट की बात करें तो यहां से महेश साहू को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। यहां 2018 में कलेक्टर से नेता बने पूर्व IAS ओपी चौधरी को उतारा गया था। ओपी चौधरी को कांग्रेस के उमेश पटेल ने हराया था।

BJP ने किस सीट से किसे उतारा यह भी जानिये…

प्रेमनगर- वर्तमान में कांग्रेस के खेलसाय सिंह विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के विजय प्रताप सिंह को हराया था। इस बार भूलन सिंह मरावी को भाजपा ने टिकट दिया।
भटगांव- वर्तमान में कांग्रेस के परसनाथ राजवाड़े विधायक हैं। उन्होंने भाजपा की रजनी त्रिपाठी को हराया था। इस बार लक्ष्मी राजवाड़े को भाजपा ने टिकट दिया है।
प्रतापपुर- यहां से कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम विधायक हैं, उन्होंने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को हराया था। इस बार शकुंतला सिंह पोर्थे को भाजपा ने टिकट दिया है।
रामानुजगंज- वर्तमान में यहां से कांग्रेस के बृहस्पत सिंह विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के रामकिशुन सिंह को हराया था। इस बार रामविचार नेताम को भाजपा ने टिकट दिया है।
लुंड्रा- यहां से कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के विजयनाथ सिंह को हराया था। इस बार पूर्व महापौर प्रबोध मिंज को भाजपा ने टिकट दिया है।
खरसिया- यहां से कांग्रेस के उमेश पटेल विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी को हराया था। इस बार महेश साहू को BJP ने टिकट दिया है।
धरमजयगढ़- यहां से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया विधायक हैं। उन्होंने लिनव बिरजु राठिया को हराया था। इस बार हरिश्चंद्र राठिया को बीजेपी ने टिकट दिया है।
कोरबा- यहां से कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल विधायक और राजस्व मंत्री हैं। उन्होंने भाजपा के विकास महतो को हराया था। इस बार लखनलाल देवांगन को भाजपा ने टिकट दिया है।
मरवाही- यहां से कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को हराया था। इस बार प्रणव कुमार मरपच्ची को भाजपा ने टिकट दिया है।
सरायपाली- यहां से कांग्रेस के किस्मत लाल नंद विधायक हैं। उन्होंने BJP के श्याम तांडो को हराया था। इस बार सरला कोसरिया को भाजपा ने टिकट दिया है।
खल्लारी- यहां से कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव विधायक हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की मोनिका साहू को हराया था। इस बार अलका चंद्राकर को BJP ने टिकट दिया है।
अभनपुर- यहां से कांग्रेस के धनेंद्र साहू विधायक हैं। उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू को हराया था। इस बार इंद्र कुमार साहू को BJP ने टिकट दिया है।
राजिम- यहां से कांग्रेस के अमितेश शुक्ला विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के संतोष उपाध्याय को हराया था। इस बार रोहित साहू को टिकट दिया है।
सिहावा- कांग्रेस से डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक हैं। उन्होंने BJP के पिंकी शिवराज शाह को हराया था। इस बार श्रवण मरकाम को टिकट दी गई है।
डौंडीलोहारा- यहां से अनिला भेड़िया विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराया था। इस बार देव हलवा ठाकुर को टिकट दिया है।
पाटन- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के मोतीलाल साहू को हराया था। इस बार पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल को BJP ने मैदान में उतारा है।
खैरागढ़- कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा हैं। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल को हराया था। इस बार BJP ने विक्रांत सिंह को टिकट दिया है।
खुज्जी- कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। उन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। इस बार भाजपा ने गीता घासी साहू को टिकट दिया है।
मोहला-मानपुर- कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के कंचन लाल मौर्य को हराया था। इस बार संजीव साहा को टिकट दिया है।
कांकेर- शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के हीरा मरकाम को हराया था। इस बार BJP ने आशाराम नेताम को टिकट दिया है।
बस्तर- कांग्रेस के लखेश्वर बघेल विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के डॉक्टर सुभाऊ कश्यप को हराया था। इस बार मनीराम कश्यप को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here